अररिया, अक्टूबर 4 -- अररिया,निज संवाददाता मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार की आधी रात बड़ी कार्यवाई करते हुए एक ट्रक से 2603.16 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब पर फ़ॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश अंकित है।डीएम के निदेश पर विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान यह सफलता मिली है।मिली जानकारी के अनुसार मद्यनिषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की एक बड़ी खेप किशनगंज से फारबिसगंज की ओर फोरलेन सड़क के रास्ते ले जाई जा रही है। यह भी पढ़ें- आधी रात फोरलेन पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 2603 लीटर शराब बरामद सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए निरीक्षक मद्यनिषेध-सह-थानाध्यक्ष राहुल पांडे के नर...