नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एशियन अस्पताल में शुक्रवार आधी रात भीषण आग लग गई। तब अस्पताल में करीब 60 मरीज मौजूद थे। इनमें से कई नवजात बच्चे भी थे। आग लगते ही अस्पताल के मरीजों, उनके रिश्तेदारों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि बचावकर्मियों की तत्परता और स्टाफ की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक जब आग लगी तब अस्पताल में कुल 58 मरीज भर्ती थे। भर्ती मरीजों में NICU में रखे गए 9 नवजात शिशु भी शामिल थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी मरीज या अस्पताल कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई है।धुएं के गुबार से मची अफरा-तफरी आग लगते ही अस्पताल की इमारत के कई हिस्सों में धुआं भर गया। अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत अलर्ट जारी कि...