विनय तिवारी, अप्रैल 21 -- Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के महनार प्रखंड में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी डकैती को अंजाम दिया है। महनार थाना क्षेत्र के प्रमानन्दपुर ब्रह्म स्थान के समीप बीती रात करीब 12:40 बजे एक स्वर्ण व्यवसायी के घर पर डेढ़ दर्जन से अधिक डकैतों ने हमला बोल दिया। बमों के धमाके और ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा। इस दुस्साहसिक वारदात में घर के दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं।17 डकैतों ने की सोने-चांदी की लूट जानकारी के अनुसार, प्रमानन्दपुर निवासी स्वर्ण व्यवसायी रंजीत कुमार साह का परिवार जब गहरी नींद में था, तभी अचानक 17 से अधिक नकाबपोश और हथियारबंद अपराधियों ने उनके घर को घेर लिया। डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए घर के बाहर बम बाजी की और इसके बाद उन्होंने लोहे के औजारों से घर का मेन गेट, अलमारियां औ...