नवीन कुमार, अप्रैल 28 -- Bihar News: बिहार के सुपौल जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ सोमवार की देर रात गैस सिलेंडर फटने से भारी तबाही हुई। शहर के बलवा पुनर्वास वार्ड-1 में हुए इस भीषण हादसे में तीन परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। सिलेंडर फटने के बाद लगी आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते लाखों की संपत्ति जलकर कोयला हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।धमाके के साथ आसमान में उछला सिलेंडर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की रात जब लोग गहरी नींद में थे, तभी गाँव के सुनील पंडित के घर से आग की लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, घर में रखा गैस सिलेंडर एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि सिलेंडर का एक बड़ा हिस्सा हवा में उछलकर पड़ोस...