महाराजगंज, जून 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अड्डा बाजार क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से तंग आकर देर रात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी अड्डा बाजार विद्युत उपकेन्द्र पहुंच गये। मौजूद कर्मचारियों से विद्युत आपूर्ति न होने का कारण जाना तो पता चला कि अड्डा बाजार विद्युत उपकेन्द्र पर बिजली नहीं है, जबकि अन्य केन्द्रों पर आपूर्ति की जा रही है। इसके बाद आपूर्ति बहाल होने तक आधी रात तक वे वहीं डटे रहे।पूर्व जिलाध्यक्ष ने फोन पर उच्चाधिकारियों से इसको लेकर नाराजगी जताई। आपूर्ति बहाल होने तक विद्युत उपकेंद्र पर डटे रहे। भाजपा नेता के रुख को देखकर अधिकारियों ने आपूर्ति बहाल की। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से परेशान भाजपाइयों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला उन्होंने कहा कि अगर जनता को परेशान किया गया और सरकार की छवि खराब की गयी तो इसकी ...