देवरिया, नवम्बर 29 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। एक युवती अपने जीजा के भाई के साथ आधी रात घर से फरार हो गई। परिजनों ने गांव के दूसरे युवक पर युवती को गायब करने का आरोप लगा दिया। पुलिस आधी रात को युवक के भाई को थाने उठा लाई। सुबह युवक और युवती के मिलने के बाद पुलिस ने युवक के भाई को थाने से छोड़ दिया। मामले की चर्चा दिन भर आसपास के चौराहे पर चलती रही। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम संबंध अपने जीजा के भाई के साथ चलता है। दोनों मोबाइल पर एक दूसरे से बात भी करते थे। प्रेमी तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया जा रहा है। गुरुवार की आधी रात युवती अपने जीजा के भाई को बुलाकर बाइक से कहीं निकल गई। घंटे भर बाद युवती के परिजनों ने उसे घर से गायब देख शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना रा...