आगरा, जनवरी 29 -- आधी रात गैंगवार करके ताजनगरी आगरा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस का रौद्र रूप देखने को मिला है। यमुनापार इलाके के चर्चित राज चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी शोएब मंसूरी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। वहीं, दो अन्य कुख्यात बदमाशों मोहित पंडित और अरबाज खान के पैर में गोली लगी है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ आगरा पुलिस के लिए गुरुवार की सुबह गोलियों की गड़गड़ाहट से शुरू हुई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने राज चौहान हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। इस दौरान शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों और पुलिस के बीच आमना-सामना हुआ। पुलिस ने घेराबंदी कर जब बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, तो उन्होंने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.