गिरडीह, मई 18 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के भैयाडीह गांव में शनिवार की आधी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों को उन पर शक हुआ तो पूछताछ के लिए आगे बढ़े, लेकिन युवक बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच तीन युवक बाइक संख्या जेएच 11 एच 1925 से गांव आए। बताया जाता है कि गांव पहुंचने के बाद दो युवक बाइक से उतर गए, जबकि एक युवक बाइक लेकर करीब दो सौ गज दूर हाई स्कूल तारा के समीप एक पान दुकान के पास रुक गया। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। देर रात अनजान युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और युवक से गांव आने का कारण पूछने लगे। खुद को घिरता देख युवक बाइक लेकर भागने लगे। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने ...