नई दिल्ली, मार्च 27 -- भारत सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर कर दिया है और डीजल पर इसे शून्य कर दिया गया है। इसके चलते तेल कंपनियों को बड़ी राहत के आसार हैं। खबर है कि इसका फैसला देर हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। शुल्क घटने के बाद से तेल कीमतों में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते ईंधन संकट की अटकलें हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, देर रात आपातकाल बैठक बुलाई गई थी और 10 रुपये प्रति लीटर शुल्क कम करने का फैसला लिया गया था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पीएम मोदी ने हालात की समीक्षा की और अधिकारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर आम जनता पर न पड़े। इसके...