जौनपुर, मार्च 31 -- आधी रात को सागौन का पेड़ काट रहे लोगों को ग्रामीणों ने दौड़ाया बॉइक और मोबाइल फोन छोड़कर हुए फरारजफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के सखोई गांव के जंगल मे सोमवार की मध्य रात को सागौन का पेड़ काट रहे लोगों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों की ललकार सुनकर वे सब भाग निकले। मौके पर ग्रामीणों को एक बॉइक तथा एक मोबाइल मिली।गोमती नदी के बेलाव घाट पर सखोई जंगल में लल्लन सिंह निवासी सखोई के बाग में कुछ लोग सागौन के पेड़ काट रहे थे। उन लोगों ने चार पेड़ काटकर गिरा दिया था। दो पेड़ और काट रहे थे। लकड़ी काटने वाली आरी मशीन की आवाज ग्रामीणों को सुनाई दी। पहले तो लोग ध्यान नही दिए। परन्तु मशीन की लगातार आवाज आती रही तो ग्रामीण एकजुट होकर जंगल की तरफ ललकारते हुए दौड़े। ग्रामीणों को आता देखकर पेड़ काट रहे लोग अपनी बाइक तथा एक मोबाइ...