संवाददाता, मार्च 18 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मंगलवार की आधी रात के करीब अचानक एक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इसके मलबे के नीचे एक ही परिवार के छह लोग दबकर घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मची चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। एक साथ तीन-तीन मौतों और तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के चलते परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रशासन ने अस्पताल में घायलों के समुचित इलाज का भरोसा दिया है। घटना, मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र के आठपुरा गांव की है। मंगलवार की रात करीब 12 बजे अचानक से दीवार गिरी। किसी को पहले से इसका कोई अंदाजा नहीं था। इस दीवार पर टीन शेड रखा हुआ था। दीवार टीन शेड के साथ गिरी। उस वक्त इस शेड के न...