आधी रात को फोर्स के साथ डीएम-एसपी ने खुद की चेकिंग
रामपुर, मई 26 -- रामपुर। जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध सोमवार-मंगलवार की रात में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र कुमार मीणा के साथ जनपद के खनन प्रभावित क्षेत्रों तथा उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश सीमा से लगे संवेदनशील इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया, जिससे हड़कंप गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान सीमा क्षेत्र से उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की गहन एवं प्रभावी चेकिंग कर उनके समस्त अभिलेखों, रायल्टी, आईएसटी तथा खनिज भार का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कोई भी वाहन ओवरलोडिंग अथवा बिना वैध अभिलेखों के परिवहन करता हुआ नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न चेक प्वाइंटों पर तैनात राजस्व एवं पुलिस विभाग के कार्मिकों की उपस्थिति का भी सत्यापन किया गया। यह भी पढ़ें- परिवहन, खनन व पुलिस विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.