बस्ती, मार्च 15 -- यूपी के बस्ती में एक युवक को शादीशुदा प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। युवक आधी रात को प्रेमिका से मिलने के लिए उसकी ससुराल पहुंच गया। महिला के ससुराल वालों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर तबीयत से धुनाई की। ग्रामीणों की पिटाई से युवक लहूलुहान हो गया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मामला शांत कराया और युवक को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। गुरुवार की देर रात गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में अफ़रा-तफ़री मच गई। गांव में एक नवविवाहिता से मिलने एक युवक पहुंचा। जिसे परिजनों सहित ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवक कुछ समझ पाता कि उसे मारपीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इस बीच किसी ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पु...