मैनपुरी, फरवरी 26 -- जिला अस्पताल की इमरजेंसी के स्टाफ से कोतवाली में अभद्रता की गई। शहर के भोजपुरा निवासी युवक को बेहोशी की हालत में पड़ोसी इमरजेंसी में छोड़ गए। इसकी सूचना देने वार्डबॉय कोतवाली पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता की गई। घटना से नाराज चिकित्सक और फार्मासिस्ट कोतवाली पहुंच गए। मामले की तहरीर नहीं दी गई है। बुधवार को आधी रात के बाद एक बजे के करीब अजय उर्फ रिंकू पुत्र राजेश निवासी भोजपुरा को पड़ोसी बेहोशी की हालत में इमरजेंसी ले आए और उसे इमरजेंसी में छोड़कर चले गए। जो मोबाइल नंबर दिया गया उस पर किसी ने बात नहीं की। इसके बाद इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर हर्ष दीक्षित के निर्देश पर वार्डबॉय सुशील कुमार रात में ही कोतवाली में इसकी सूचना लेकर पहुंचा और रिसीविंग मांगी। लेकिन वहां तैनात मुंशी ने रिसीविंग नहीं की और वार्डबॉय से अभद्रता की। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.