गोरखपुर, मार्च 6 -- हरनही। हिन्दुस्तान संवाद खजनी के डोंड़ो धाधूपार गांव में एक व्यक्ति ने शक के आधार पर मंगलवार की आधी रात अपनी पत्नी की बेरहमी से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस को सूचना देकर खुद को सरेंडर कर दिया। जब तब पुलिस नहीं पहुंची तब तक शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।डोंड़ो धाधूपार गांव के निवासी अशोक निषाद की मंगलवार की रात एक बजे पत्नी नीलम देवी (40) से अवैध संबंधों के शक को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक निषाद ने फावड़े से पत्नी का गला काट दिया। मां की चीख सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद 17 वर्षीय सूरज की नींद खुल गई। पिता का यह रूप देखकर बेटा भी डर गया। आरोपित ने बेटे को भी फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। हालांकि उसने भागकर अप...