गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित काशीराम आवास में मंगलवार की देर रात शराब के नशे में घर आए पति को पत्नी ने पीढ़ा तो वहीं बेटों ने डंडे से पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी और एक बेटे को पकड़ लिया है जबकि दूसरा फरार चल रहा है। मृतक की पहचान रमेश बेलदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे वह शराब के नशे में घर आया और किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पत्नी से उलझ गया,पति की आदतों से परेशान होकर पत्नी और बच्चों ने पीट कर हत्या कर दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के दोनों बेटे घर से फरार हो गए थे, एक बेटे को बुधवार की सुबह पुलिस ...