हाथरस, दिसम्बर 24 -- हाथरस। जिलेभर में क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम शुरू हो गई है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्चोँ और ईसाई समुदाय के घर सतरंगी रोशनी से जगमग हो उठे। जगह-जगह प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में तैयारी चलती रहीं। सभी को आधी रात के 12 बजने का बेसब्री से इंतजार था। घड़ी की दोनों सुइयां जैसे ही 12 के अंक पर पहुंची, चर्चों में जश्न की धूम शुरू हो गई। चर्चों में घंटियों की आवाज गूंजने लगी। मोमबतियां जलाकर यीशु के जन्म की खुशी मनाई गई। चर्च में प्रार्थना सभा हुई। लोगों को बाइबिल के उपदेश सुनाए गए। इस मौके पर प्रभु यीशु से पूरी मानव जाति की खुशहाली और दुनिया में प्रेम व भाईचारा कायम रहने की प्रार्थना की गई। लोगों ने एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर मुबारकबाद दी। गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर भी प्रार्थना सभाएं होंगी। उसके बाद जश्न की धूम रह...