सीतामढ़ी, अप्रैल 24 -- सीतामढ़ी। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की मध्य रात्रि बाजपट्टी, बथनाहा एवं अन्य थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डायल-112, गश्ती वाहनों और थाना परिसरों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कराई गई। एसपी अमित रंजन ने मौके पर मौजूद डायल-112 एवं गश्ती दल की कार्यप्रणाली का समग्र मूल्यांकन करते हुए उनकी त्वरित प्रतिक्रिया और संचालन की प्रभावशीलता को परखा। थाना परिसरों में ओडी ड्यूटी, हाजत, पहरा व्यवस्था, साफ-सफाई, सिरिस्ता कक्ष एवं वायरलेस सिस्टम का भी निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- लखीसराय : रात्रि गश्ती की जांच, यातायात डीएसपी ने पुलिस बल की सक्रियता परखी कई जगहों...