फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। लगातार बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दिन में तेज धूप और रात को अचानक बादल छाने के साथ हल्की हवाओं का चलना किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। शुक्रवार आधी रात तेज हवा और बूंदा बांदी हुई। अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे खेतों में खड़ी फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है और किसान कटाई में जुटे हुए हैं। ऐसे में अगर बारिश होती है तो फसल के भीगने और गिरने से भारी नुकसान हो सकता है। किसानों को नुकसान का डर सता रहा है। किसानों ने जल्द से जल्द कटाई करने की कोशिश में जुट गए हैं। वहीं डीजल की किल्लत की आशंका पर भी किसान जल्द से जल्द फसल को कटा कर सुरक्षित घर पहुंचाने की कोशिश में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.