हाथरस, मार्च 9 -- आधी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र) हाथरस द्वारा जिला खेल कार्यालय के सहयोग से जिला खेल स्टेडियम के खेल मैदान में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में बालिकाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।कार्यक्रम में अण्डर 13 आयुवर्ग, 13-18 आयु तक तथा 18 वर्ष से अधिक की बालिकाओं ने भाग लिया। मेरा युवा भारत हाथरस केंद्र के जिला युवा अधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम खेलो इंडिया के लीग के तहत किया गया। कार्यक्रम प्रारम्भ पर काशीनरेश यादव, उप क्रीडाधिकारी , मनीष कुमार, जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत व लेखाकार सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक रामवीर शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्पोर्ट...