खगडि़या, जून 12 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी जुमला बोलकर वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है, बल्कि आधी आबादी को मिले पूरा हक के लिए सम्मान और संघर्ष की लड़ाई लड़ती है। माई बहिन मान योजना से अधिक से अधिक महिलाओं को जुड़ने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर ने बुधवार को शहर के कई वार्डो का दौरा कर उत्सुकता को बढ़ायी। इधर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रौशन चन्द्रवंशी ने कहा कि माई बहिन मान योजना महिलाओं के लिए लाभकारी योजना है। भाजपा के बूथ सशक्तीकरण की समीक्षा, विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा खगड़िया, नगर संवाददाता। खगड़िया ग्रामीण उत्तरी में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बुधवार को एक समीक्षा बैठक की गई। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि एवं मंडल प्रभारी जितेंद्र यादव ने बुधवार को ब...