आधी आबादी को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मझगवां में लगाया गया शिविर
बरेली, जून 5 -- विकास खंड मझगवां में महिला कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग ने संयुक्त तौर पर योजनाओं के प्रचार प्रसार और लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शिविर का आयोजन किया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, महिला हेल्पलाइन 181 और वन स्टॉप सेंटर समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 117 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। पात्र लोगों का पंजीकरण भी कराया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रतिषेध और महिला सुरक्षा कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.