कौशाम्बी, जुलाई 5 -- जनपद की पुलिस ने रविवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत साइबर तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों एवं नए आपराधिक कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। सास-बहू सम्मेलन के माध्यम से शासन की विभिन्न महिला सुरक्षा योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। मोहब्बतपुर पइंसा के ग्राम हकीमपुर, महेवाघाट क्षेत्र में यमुना ब्रिज एवं थाना सैनी के मिशन शक्ति केंद्र पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं को 112, 1090, 181, 1098, 1930, 1076 एवं 102 ज...