जौनपुर, मार्च 9 -- जौनपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को शहर से गांव तक विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आधी आबादी को सम्मानित करते हुए उनका मान बढ़ाया गया। कलक्ट्रेट सभागार, पूर्वांचल विश्व विद्यालय, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धीकपुर समेत अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। लोगों ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना। महिला दिवस पर स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान पर आधारित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू और भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ.अजय कुमार सिंह रहे। यहां लोगों ने लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा मुख्...