अंबेडकर नगर, जुलाई 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आधी-अधूरी तैयारियों के साथ वृक्षारोपण अभियान शुरूआत वन विभाग की ओर से बुधवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की दायीं साइड खरुवईया में शुरू कर दिया गया। अबकी बार जिले में 41 लाख 99 हजार पांच सौ पौध रोपित करने के लक्ष्य दिए गए हैं जिसमें से बीते पांच जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग द्वारा पांच लाख सात हजार पौध रोपित कर लिए जाने का दावा किया जा रहा है यानि जुलाई माह में 36 लाख 92 हजार पांच सौ रोपित किए जाएंगे। वन विभाग द्वारा भले ही कागजी आकड़ों में गड्ढों की खुदान कर लिया गया हो किन्तु अन्य द्वारा शायद पौधरोपित करते समय ही किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- जिले में 47.66 लाख से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य क्षेत्रीय वनाधिकारी बसखारी द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भले ही कार्यक्रम...