देवरिया, अप्रैल 23 -- देवरिया, निज संवाददाता परिषदीय स्कूलों में आधी-अधूरी किताबों के बीच पढ़ाई हो रही है। कई ब्लॉकों में गणित, विज्ञान, कृषि विज्ञान व अंग्रेजी की किताबें नहीं पहुंची हैं। शिक्षक पुराने छात्रों से किताब लेकर किसी तरह से काम चला रहे हैं। किताब नहीं होने से छात्रों को अध्याय समझने में काफी दिक्कत हो रही है।जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत करीब 2 हजार 2 दौ 56 स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं की पढ़ाई होती है। एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष विभाग ने 20 लाख 10 हजार 2 सौ 20 किताबों की डिमांड भेजी थी। इसके सापेक्ष 17 लाख 46 हजार 2 सौ 74 किताबें प्राप्त हुई हैं। करीब 13 फीसदी किताबें आनी बाकि हैं।अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.