नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में आधिकारिक आंकड़े जुटाने के तरीकों में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4,371.1 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत आंकड़े जुटाने की व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाएगा। योजना मार्च 2031 तक लागू रहेगी। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि योजना विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप देश में एक गतिशील, वास्तविक समय और भविष्य के लिए तैयार आधिकारिक सांख्यिकीय ढांचा स्थापित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। योजना का लक्ष्य आंकड़ों की समयबद्ध उपलब्धता, सूक्ष्म स्तर पर आंकड़ों की उपलब्धता, विभिन्न डाटा प्रणालियों के बीच समन्वय विकसित करना है। इसके लिए देश की आधिकारिक सांख्यिकीय प्रणाली का आधुनिकीकरण कि...