आधा दिन चली ओपीडी, मरीज हुए परेशान
बरेली, जून 25 -- जिला अस्पताल में बुधवार को अवकाश के चलते आधा दिन की ओपीडी हुई। दोपहर 12 बजे ओपीडी बंद हो गई, लेकिन उसके बाद भी मरीजों का आना जारी रहा। जानकारी नहीं होने की वजह से दोपहर एक बजे तक मरीज पर्चा काउंटर पर आते रहे और आधा दिन की ओपीडी का पता चलने पर लौट गए। बुधवार को ओपीडी में सुबह 11:30 बजे तक ही पर्चे बने। सुबह 11 बजे तक पर्चा काउंटर पर काफी भीड़ रही और मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इसमें बुखार, खांसी, पेट दर्द, उलटी-दस्त के साथ सांस और त्वचा के मरीजों की संख्या अधिक रही। अवकाश की वजह से 11:30 बजे पर्चा बनना बंद हो गया और 12 बजे ओपीडी भी बंद हो गई। लेकिन बड़ी संख्या में लोग 1 बजे तक जिला अस्पताल पहुंचे। उनको जानकारी ही नहीं थी कि अवकाश की वजह से आधा दिन की ओपीडी चलेगी। बैंक-पोस्टआफिस समेत कई सरकारी कार्यालय खुले होने के चलते कई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.