संतकबीरनगर, जून 28 -- संतकबीरनगर,हिन्दुस्तान टीम। पौली क्षेत्र कि लगभग आधा दर्जन सड़क जर्जर हो गई है। जिससे राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। खराब व जर्जर सड़कों में शनिचरा बाजार से मूड़ाडीहा मार्ग, शनिचरा बाजार से सेवईंपार मार्ग, रोसया बाजार से तिलकूपुर मार्ग, राम जानकी मार्ग से छपिया मार्ग, राम जानकी मार्ग से दीपपुर मठिया मार्ग, गागरगाड़ से किशुनपुर मार्ग सहित लगभग आधा दर्जन सड़कें खराब होकर जर्जर हो गई हैं। गिट्टियां उखड़ गई हैं, अधिक परेशानी बारिश के दिनों में होगी। जब सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाएगा। क्षेत्र के लोग जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...