कटिहार, फरवरी 19 -- कटिहार, एक संवाददाता भारतीय रेलवे ने 17 फरवरी से असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले रेलवे स्टेशनों पर नए ठहराव शुरू किए हैं। इस पहल का जोरदार स्वागत कर यात्रियों और स्थानीय समुदायों द्वारा हार्दिक प्रशंसा और जश्न मनाया जा रहा है। अनगिनत परिवारों, छात्रों, व्यापारियों और मरीज़ों के लिए ये नए ठहराव परिचालनिक बदलाव से कहीं ज़्यादा, अधिक सुलभ, तेज़ और सम्मानजनक यात्रा के बहुप्रतीक्षित क्षण को प्रदर्शित करते हैं। सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि कटिहार रेल मंडल क्षेत्र में भारत सरकार के शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास राज्य मंत्री सह सांसद डॉ सुकान्त मजूमदार ने दौलतपुर हाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13063/13064 हावड़ा-बालुरघाट-हावड़ा एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 1...