अयोध्या, मार्च 29 -- शाहगंज, सवाददाता। इनायतनगर थाना क्षेत्र के मुकीमपुर पहाड़पुर में मंगलवार की रात कानूनगो के घर से लाखों के गहने और नगदी चोरी होने के मामले में पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिससे अधिकारी भी अब जल्द खुलासे का दावा कर रहे हैं। बता दें थाना क्षेत्र की शाहगंज चौकी अंतर्गत मुकीमपुर गांव में मंगलवार रात कानूनगो संतराम दुबे के घर से चोरों ने दस लाख के जेवर और 50 हजार नगदी को चुरा लिया था। इस बात की जानकारी उन्हें तहसील से देर रात लौट के बाद हुई । इस दौरान उनके घर के अन्य सदस्य भी नहीं थे। चौकी से चंद कदम की दूरी पर वारदात होने से महकमें की भी काफी किरकिरी हुई। इसलिए जल्द खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली गई। ...