आधा दर्जन श्रमिकों को जारी किया नोटिस
सोनभद्र, अगस्त 22 -- शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया परियोजना खदान में ओवर बर्डन हटाने में लगी निजी कंपनी के मजदूरों ने एचआर अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा कार्य ठप कर थाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शुक्रवार प्रथम पाली से काम बंद कर हड़ताल से मामला बढ़ता देख कंपनी प्रबंधन ने आक्रोशित मजदूरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मजदूर कार्य पर जाने को तैयार नही हुए। आरोप था कि प्रबन्धन की शह पर मजदूरों संग मारपीट व अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इसके बाद कंपनी प्रबन्धन व प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इधर 6 श्रमिकों को भी काम बंद कर हंगामा करने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। प्रबंधन के आश्वासन पर सभी मजदूर शनिवार दूसरे पाली से काम शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.