मोतिहारी, फरवरी 23 -- आदापुर। मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय नकरदेई, लतियाही, हरपुर, दुबहा व बेलहिया के छात्र छात्राओं की टीम को रवाना किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर बस से केसरिया बौद्ध स्तूप, कैथवलिया शिवलिंग, बाल्मिकी नगर, नंदन गढ़ पहाड़ आदि भ्रमण के लिए रवाना किया। प्रधान शिक्षक जीएमएस नकरदेई एचएम अब्दुल अहद,यूएमएस लतियाही के शिक्षक रणजीत कुमार यादव ,यूएमएस दुबहा के शिक्षक सुबोध कुमार, ने बताया कि इस योजना के तहत 40 विद्यार्थियों की टीम को भ्रमण के लिए बाल्मिकी नगर,नंदन गढ़ आदि दार्शनिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। जीएमएस बेलहिया के शिक्षक ने बताया कि कैथवलिया शिवलिंग, केसरिया बौद्ध स्तूप का दर्शन कराया जाएगा। भ्रमण में शिक्षक अब्दुल अहद, उत्क्रमित संज...