भदोही, मार्च 9 -- सुरियावां। थाना क्षेत्र के कुसा पुल के पास रविवार की रात पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें आधा दर्जन वाहनों का चालान काटने के साथ ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। जांच को लेकर बाइक और कार सवारों की बेचैनी बढ़ी रही। सुरियावां थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने बताया कि रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिख रहा है तो उसे रोककर पूछताछ की जा रही है। बिना हेलमेट के बाइक चलाना कितना घातक साबित होता है यह हादसा होने के बाद पता चलता है। बिना सीट बेल्ट लगाए कार कदापि न चलाएं। रात्रि में वाहन चला रहे हैं तो डिपर का प्रयोग करें। नियमों के पालन से ही सड़क हादसा में कमी आना संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...