जहानाबाद, मार्च 16 -- करपी, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत करपी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार की रात पुलिस उपाधीक्षक कृति कमल के नेतृत्व में करपी थानाध्यक्ष धीरज कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने विभिन्न गांवों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करपी निवासी जीतू कुमार, दक्षिणवारी मठिया गांव निवासी रामदीप बिंद एवं रंजीत कुमार, ओरानी गांव निवासी लाल बाबू बिंद, चंदन कुमार तथा श्रीभगवान बिंद को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तार आरोप...