वाराणसी, मार्च 20 -- सारनाथ। सोनातालाब स्थित लक्ष्मी माता मंदिर में शुक्रवार शाम दर्शन करने के दौरान लगभग आधा दर्जन लोगों के गले से सोने की चेन कट गया। इनमें से ज्यादातर महिलाएं हैं। मामले में सारनाथ पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी है। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सोनातालाब स्थित लक्ष्मी माता मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इस दौरान करीब आधा दर्जन की चेन कट गई। इसी बीच चार महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सोनातालाब (पंचक्रोशी) की पुनीता देवी ने बताया कि दर्शन के दौरान उनका मंगलसूत्र पीछे से किसी ने खींच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...