सीवान, अप्रैल 12 -- गुठनी। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में गुरुवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दलित बस्ती के करीब आधा दर्जन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आकर पांच झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना में पीड़ित परिवारों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। वही घटना के 48 घंटे बाद स्थानीय प्रशासन की नींद खुली। शनिवार की दोपहर बीडीओ नवनीत नमन और राजस्व पदाधिकारी संगीता कुमारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित मैना दास, भैरो राम, सुखदेव राम, संतोष राम, हरिद्वार राम और श्रीनाथ राम से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.