रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर के करीब आधा दर्जन पंपों पर बुधवार को पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया। इससे ग्राहक एक से दूसरे पंप की ओर भटकते रहे। पेट्रोल पंप मालिकों के अनुसार रविवार को डिपो बंद था। वहीं, सोमवार दोपहर एक बजे के बाद जानकारी मिली कि मंगलवार को आंबेडकर जयंती के चलते डिपो बंद रहेगा। ऐसे में कई पेट्रोल पंप संचालक समय पर ऑर्डर नहीं दे सके। ऐसी स्थिति में बुधवार को पेट्रोल-डीजल के ऑर्डर की संख्या बढ़ गई। कई पंपों पर डिस्पैच में देरी हुई। स्थिति यह थी कि कहीं सामान्य पेट्रोल, तो कहीं डीजल और कुछ जगह प्रीमियम पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया था।इस यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म को बोर्ड, लोगों में हड़कंप दौरान डायमंड, शांभवी, नंदी, इंद्रप्रस्थ समेत कई पेट्रोल पंपों पर सामान्य पेट्रोल, कहीं डीजल और कुछ जगह ...