संतकबीरनगर, मई 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बीते वित्तीय वर्ष में नर्सिंग होम के लाइसेंस के लिए संचालक आवेदन कर रहे थे उसमें लखनऊ की रहने वाली डा. सुरभि का नाम प्राथमिकता के आधार पर था। इसे अलावा डा. आलम की डिग्री लगी हुई थी। इन दोनों चिकित्सकों की डिग्री संतकबीरनगर जिले के लिए आधा दर्जन चिकित्सालयों में प्रयोग की गई थी। बताया जाता है कि दोनों चिकित्सकों ने अपनी डिग्री यहां के नर्सिंग होम संचालकों को बेच दिया और डिग्री के बदले मोटी रकम वसूल की है।

नर्सिंग होम में चिकित्सकों की स्थिति जिले में जितने नर्सिंग होम हैं उतने चिकित्सक नहीं है। इन चिकित्सालयों में डाक्टर नहीं मिलते हैं। वहां पर डाक्टर की डिग्रियां नौकरी करती हैं। यही कारण है कि जब जिले में किसी भी नर्सिंग होम में बड़ा हादसा होता है तो यही डिग्री वाले डा...