मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- बढ़ती गर्मी के बीच बुधवार को करीब आधा दर्जन ट्रेनें विलंब से निकली। धूप और भयंकर गर्मी के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बिलबिला उठे। मुरादाबाद जंक्शन से होकर निकलने वाली अधिकांश ट्रेनें समय से गुजरीं, लेकिन लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों की लेटलतीफी बुधवार को भी देखने को मिली। हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन नंबर 13041 हिमगिरी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे विलंब से निकली। इसी तरह 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक घंटे 10 मिनट विलंब रही। दूसरी ओर अमृतसर-जयनगर 04652 हमसफर स्पेशल भी करीब दो घंटे लेट रही। राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस भी सवा घंटे लेट रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...