गंगापार, जून 11 -- विभिन्न गांवों के आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर काफी दिनों से खराब हैं। ऑनलाइन शिकायत के बाद भी ट्रांसफॉर्मर ठीक न हो पाने से संबंधित उपभोक्ता परेशान हैं।

ट्रांसफार्मर की स्थिति हाटा उपकेंद्र के भगौती व चफला गांव के ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह से खराब हैं। हाटा उपकेंद्र के जेई साधूराम ने बताया कि पोर्टल पर आनलाइन शिकायत मिली है। पीआर बन गया है, शीघ्र ही दोनों ट्रांसफॉर्मर बदलकर बिजली बहाल कर दी जाएगी। इसी तरह मांडा रोड उपकेंद्र से संबंधित ऊंटी, कोसड़ाकला, मांडा खास पहाड़ी प्रजापति बस्ती, मांडा खास सीरपर के ट्रांसफॉर्मर काफी दिनों से खराब चल रहे हैं। मांडा रोड उपकेंद्र के जेई नमो नारायण राय ने जानकारी दी कि कोसड़ाकला और ऊंटी गांव के खराब ट्रांसफॉर्मर की ऑनलाइन शिकायत दर्ज की गई है। दोनों शिकायतों पर पीआर बन गया है। शीघ्र ही...