शामली, जून 7 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव मंट मंटी में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की और समरसेबल, विद्युत केबिल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना से किसानों में हड़कंप मच गया। पीड़ित किसानों ने थानाभवन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

चोरों का हमला थानाभवन क्षेत्र के गांव मंट मंटी निवासी सुरेशपाल पुत्र पीतम्बर सिंह, रामकुमार सिंह पुत्र किरपाल सिंह, कवरपाल पुत्र विजयराम सिंह सहित अन्य किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेलों पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने ट्यूबवेलों के कमरों और उपकरणों में तोड़फोड़ करते हुए समरसेबल पंप, विद्युत केबिल तथा अन्य कृषि उपकरण चोरी कर लिए। किसानों के अनुसार चोरों ने कई ट्यूबवेलों से केबिल काटकर निकाल ली, किसानों के खेतों में लग...