बलिया, अप्रैल 4 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। जिले के बांसडीह और बेल्थरारोड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। छह बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई तथा दो गायों की जिंदा जलने से मौत हो गई।हिसं बांसडीह के अनुसार क्षेत्र के खरौनी गांव के बंधा पर शुक्रवार को आग लगने से आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। दो गाय जिंदा जल गईं, जबकि एक झुलस गई। अज्ञात कारणों से लगी आग तेज हवा का साथ पाकर फैलती चली गई। इस कारण पीड़ितों को अपने घरों से सामान निकालने का मौका भी नहीं मिला। आग की चपेट में आकर वीरेंद्र यादव की दो झोपड़ियां खाक हो गईं, दो गायें भी जिंदा जल गईं। लक्ष्मण की भी तीन झोपड़ियां नष्ट हो गई, जबकि एक गाय झुलस गई। सोनू की एक झोपड़ी और उसमें रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.