आधा दर्जन जेसीबी मशीनें उतर नदी को आकार देने का प्रयास जारी
गढ़वा, जून 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जनसहभागिता और प्रशासनिक सहयोग से संचालित आपन सरस्वतिया अभियान ने रविवार को एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया। गढ़वा शहर में अभियान के लगातार 14 दिन और मेराल क्षेत्र में लगातार 7 दिन पूरे हो गए। दोनों स्थानों पर सरस्वतिया नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग, अतिक्रमण मुक्ति एवं नदी के प्राकृतिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने का कार्य जारी रहा। रविवार को गढ़वा शहर में एक और मेराल में पांच सहित कुल कुल आधा दर्जन जेसीबी के अलावा दो ट्रैक्टरों की सहायता से नदी की सफाई एवं डी-सिल्टिंग का कार्य किया गया। नदी के विभिन्न हिस्सों में वर्षों से जमी गाद, झाड़-झंखाड़, बांस, झाड़ी एवं अन्य अवरोधों को हटाकर जल प्रवाह को सुचारू बनाने का प्रयास किया गया। कई स्थानों पर नदी क्षेत्र में अवरोध उत्पन्न कर रही अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमित संरचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.