गंगापार, मई 31 -- चार दिन पूर्व आयी तेज आंधी और बरसात से हाटा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित तमाम गांवों के तार व विद्युत पोल टूट गये थे। अभी तक पिछले चार दिनों से तमाम गांवों की बिजली तार व पोल के अभाव में बहाल नहीं हो पायी है। मांडा क्षेत्र के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में बसे हाटा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में बांस के लकड़ी पर जर्जर विद्युत तारों से बिजली की आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- 160 गांवों की बिजली नहीं आई बिजली, लोग बेहालबिजली व्यवस्था का ध्वस्त होना चार दिन पहले आयी तेज आंधी और बरसात के चलते हाटा क्षेत्र के प्रायः सभी गांवों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। हाटा क्षेत्र के सोनबरसा, पियरी, धरी , परोहनी सहित आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांवों की बिजली अभी तक बहाल नहीं हो पायी है। इस संबंध में हाटा विद्यु...