रायबरेली, जून 1 -- हरचंदपुर (रायबरेली) संवाददाता। कस्बे में सोमवार देर शाम एक बेकाबू कंटनेर हाईवे के किनारे स्थिति ढाबे व करीब आधा दर्जन गुमटियों को तोड़ते हुए नाले के पास लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। इसमें दो घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार देर शाम लखनऊ से रायबरेली की ओर आ रहा बेकाबू कंटेनर अचानक कस्बे के रेलवे स्टेशन मोड़ के पास अनियंत्रित हो गया। वह हाईवे के किनारे स्थिति ढाबे से टकराने के बाद सड़क के किनारे रखी गुमटियों को तोड़ता हुआ बिजली के खंभे से टकराकर रुक गया। इससे चपेट में आने से जितेन्द्र मिश्रा (19) पुत्र विनोद, गंगा सागर (45) पुत्र पुत्र रामदास, सवित्री (45), रितीका सोनकर (16) पुत्री खन्ना न...