रुडकी, फरवरी 18 -- स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कई गांवों में अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं को एनीमिया (खून की कमी) के खतरों और उससे बचाव के तरीकों के बारे में बताया। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम से पहले विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया जा रहा है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने भिक्कमपुर, रायसी, दाबकी कला, कुड़ीहबीबपुर, सीधडू और खेड़ी कलां में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने लगभग 178 घरों में 60 गर्भवती महिलाओं को सीधे तौर पर एनीमिया के प्रति सचेत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.