सोनभद्र, जून 20 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। वन प्रभाग रेणुकूट के म्योरपुर रेंज के ख़ाटाबरन स्थित मिठका अवरा के जंगल में खैर के बहुमूल्य वृक्षों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। तस्कर जंगल से करीब आधा दर्जन खैर के पेड़ काट कर ले गए, लेकिन वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लगातार बढ़ रहे कटानकर्ताओं के हौसले, संरक्षण को लेकर ग्रामीणों में चर्चा क्षेत्र में आए दिन हो रही अवैध कटान की घटनाओं से कटान कर्ताओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगलों में लगातार हो रही कटान के पीछे किसी न किसी स्तर पर संरक्षण मिलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- 11 प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान, विभाग ने की छह की पुष्टि ग्रामीणों के बीच यह ...