बांदा, जून 1 -- बबेरू। हरे वृक्षों के काटन की शिकायत पर एसडीएम और वनरेंजर ने आधा दर्जन आरा मशीनो पर छापा मार कर दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है। क्षेत्र में लगातार हरे वृक्ष एवं वन विभाग के बिना अनुमति के प्रतिबंधित हरे पेड़ो की कटान की जा रही है। मामले की शिकायत एसडीएम अविनाश त्यागी एवं वन रेंजर परवेज शहजाद से की गई थी। एसडीएम और वन रेंजर ने वन दरोगाओं के साथ कस्बे में चल रही लाइसेंस धारक आरा मशीनों में सोमवार की दोपहर कोतवाली रोड, औगासी रोड, अतर्रा रोड सहित करीब मशीनों में छापा मारा । यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में वन्य जीवों का शिकार और कीमती पेड़ों का अवैध कटान जिसमें औगासी रोड स्थित जितेंद्र , कोतवाली रोड स्थित विजय बहादुर के यहां बिना किसी वैध कागज एवं वन विभाग के अनुमति के प्रतिबंधित आम, महुआ,नीम,शीशम, जामुन की हर...