आधा दर्जन अवैध क्लीनिकों व अस्पतालों को नोटिस
फतेहपुर, जून 24 -- हसवा, संवाददाता। प्रशासन व सीएमओ के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसवा की टीम ने बुधवार को क्षेत्र में संचालित झोलाछाप डाक्टरों, अवैध क्लीनिकों, पैथालाजी सेंटरों और मेडिकल स्टोरों के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की। कार्रवाई से अन्य संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालकों ने टीम की भनक लगते ही अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए। सीएचसी हसवा के अधीक्षक डा. अनुपम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बक्सपुर स्थित आराध्या क्लीनिक, कोर्रासादात के शैलेन्द्र क्लीनिक, नरैनी के शिवा क्लीनिक, हसवा स्थित शंकर मेडिकल एवं क्लीनिक, रामपुर थरियांव की ओम पैथोलाजी, भावना पैथालाजी एक डेंटल क्लीनिक सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की। छापेमारी के दौरान कुछ क्लीनिकों में मरीज भर्ती कर उपचार करते हुए पाए गए, जबकि एक मेडिकल स्टोर संचालक मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.